छत्तीसगढ़
खेल समाचार : छत्तीसगढ़ राज्य रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चैम्पियनशिप 2026 में अर्नवी शर्मा ने जीता कास्य पदक

- रायपुर/ एक्ट इंडिया न्यूज
- छत्तीसगढ़ राज्य रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चैम्पियनशिप 2026 का प्रथम आयोजन छत्तीसगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ (आरएसएफआई) के तत्वावधान में 09 और 10 मई 2026 को कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना में आयोजित किया गया था।
अर्नवी शर्मा ने जीता कास्य पदक

- जिसमें अग्रवाल पब्लिक स्कूल (नया रायपुर) की कक्षा 2 की 7 वर्षीय छात्रा अर्नवी शर्मा ने तीसरे स्थान की विजेता बन कास्य पदक प्राप्त किया।
- आपको बताते चले कि अर्नवी शर्मा रायपुर मे स्थापित ज्योतिषाचार्य राहूल शर्मा (लवी) की बेटी है। एक्ट इंडिया न्यूज से बात करने पर अर्नवी शर्मा ने बताया कि वह आगे चलकर वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है।
- एक्ट इंडिया न्यूज परिवार ने अर्नवी शर्मा को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाऐं दी। उक्त प्रतियोगिता में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ से अनेक रोलर स्केटिंग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।



