छत्तीसगढ़

सुहिणी सोच की पिकनिक 2026 हर्षोल्लास के साथ संपन्न

  • सुहिणी सोच द्वारा आयोजित पिकनिक 2026 दिनांक 17 अप्रैल को अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह आयोजन The Green Valley Farm House अमलेश्वर में आयोजित किया गया, जहाँ सभी सदस्यों ने मिलकर आनंदमय समय बिताया।
  • कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी एवं अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सभी सदस्यों ने मिलकर इस पिकनिक को यादगार बना दिया। इस दौरान स्वादिष्ट लंच एवं ईवनिंग टी की व्यवस्था रही, साथ ही मनोरंजन के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
  • मुस्कान लालवानी द्वारा  तंबोला को अत्यंत रोचक तरीके से खिलाया गया, जिसने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं आरती मयानी और कृतिका बजाज द्वारा मजेदार गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
  • इसके अलावा पूल एक्टिविटीज रेन डांस जैसे मनोरंजक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को और भी जीवंत बना दिया। सभी सदस्यों के बीच आपसी मेल-जोल, हँसी-मज़ाक और अपनापन इस आयोजन की खास पहचान रही।
  • प्रोग्राम डायरेक्टर ईशानी तोतलानी ने पूरे आयोजन को अपनी सूझबूझ के साथ कुशल नेतृत्व से सुव्यवस्थित किया अंत में संस्था की ओर से सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया, जिनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को सफल और यादगार बनाया। प्रेस विज्ञप्ति ज्योति बुधवानी द्वारा जारी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button